IPL 2024 से पहले एक साथ दिखे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या


 कप्तानी विवाद के बाद एक फ्रेम में नजर आए रोहित-हार्दिक


आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने एक नया सॉन्ग रिलीज किया है। इसकी वीडियो में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाड़ी हैं। इस सॉन्ग का नाम फ्रेंचाइजी ने 'हर धड़कन, हर दिल ये बोले मुंबई मेरी जान'। इस वीडियो के एंड में सभी एमआई के खिलाड़ी एक साथ दिखते हैं, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या एक साथ एक सोफे पर बैठे होते हैं। लेकिन दोनो के आपस मे कोई बातचीत पूरे वीडियो में नहीं दिख रही हैं। यह कप्तानी विवाद के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब दोनों एक फ्रेम में देखे गए हों। हालांकि दोनों सोफे के कोने में बैठे हैं। दोनों प्लेयर के बीच दूरी साफ दिख रही है। फैंस भी इस दूरी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि हार्दिक और रोहित पूरी वीडियो में कहीं भी एक साथ नाचते-गाते नहीं दिखे।इससे दोनो के बीच के रिश्ते का अंदाजा लगाया जा सकता है।




बता दें कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। उनके एमआई में आने के बाद खलबली मच गई। मुंबई को 5 बार आईपीएल जितवाने वाले रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी ने कप्तानी से हटा दिया और उनकी जगह हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बनाया। ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई में वापसी आने के लिए कप्तानी करने की शर्त भी रखी थी। जिससे फैन काफी नाराज़ नजर आए थे।मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपना ओपनिंग मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में खेलेगी।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड


हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव(उपकप्तान), विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, श्रेयस गोपाल, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नाबी, शम्स मुलानी, रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएट्जी, कुमार कार्तिकये, अकाश मधवाल, दिलशान मदुशंका, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, लुक वुड, नमन धीर, शिवालिक शर्मा।

Comments

Post a Comment